बठिंडा-बरनाला रोड पर प्लाट से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच जारी

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 12:43 AM (IST)

बठिंडा  (परमिंद्र) : गत देर रात्रि बठिंडा-बरनाला रोड पर आदेश मैडीकल कॉलेज के सामने एक प्लाॅट से युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हैल्पलाइन टीम संदीप गिल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे, जबकि थाना कैंट पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रतीत होती थी।

मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक ने लोअर और टी-शर्ट पहनी हुई थी। सहारा टीम ने पुलिस की कार्रवाई के बाद मृतक के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सहारा टीम वर्कर संदीप गिल ने बताया मृतक की मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। शव को सुरक्षित रख दिया गया है व शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News