हेरोइन व नशीली गोलियों सहित 3 गिरफ्तार, केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Mar 17, 2025 - 06:28 PM (IST)

बठिंडा (विजय): जिला पुलिस ने अलग-अलग जगहों से हेरोइन व नशीली गोलियों सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना दयालपुरा पुलिस के सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने गांव कोठागुरू से आरोपी राम नारायण निवासी मलूका को गिरफ्तार करके उससे 5.05 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। 

इसी प्रकार थाना सदर रामपुरा पुलिस के सहायक थानेदार अमरीक सिंह ने गांव बल्लो से आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी जियौंद को गिरफ्तार करके उससे 30 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक अन्य मामले में थाना संगत पुलिस के सहायक थानेदार सुखजंट सिंह ने गांव पथराला से आरोपी सुनील कुमार निवासी बठिंडा को गिरफ्तार करके उससे 100 गोलियां ट्रामाडोल की बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News