आग लगने से 10 एकड़ गेहूं का नाड़ जलकर राख

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 07:50 AM (IST)

भुच्चो मंडी (नागपाल) : गांव करतारपुर थांदे में आग लगने से करीब 10 एकड़ गेहूं की नाड़ आग की भेंट चढ़ गई। पता लगने पर गांव के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर भुच्चो मंडी पुलिस चौकी के इंचार्ज जसपाल सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

किसानों ने आग को आगे बढऩे से रोकने के लिए ट्रैक्टरों से फसल पर हल चला दिया। इस मौके बङ्क्षठडा व लहरा थर्मल से पहुंची 2 फायर बिग्रेड की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका। आग लगने से किसान बिक्कर सिंह की 2 एकड़, किसान सुरजीत सिंह की 3 एकड़, किसान नायब सिंह की 3 एकड़, किसान दर्शन सिंह फौजी की एक एकड़ व किसान दिलबाग सिंह की एक एकड़ गेहूं का नाड़ जलकर राख हो गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News