कार की टक्कर के बाद पलटा ऑटो, 2 घायल

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 05:45 PM (IST)

बठिंडा (परमिंद्र): बठिंडा-गोनियाना रोड पर एनएफएल चौक के नजदीक सोमवार सुबह एक कार की टक्कर से एक ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक तथा ऑटो सवार युवती बुरी तरह से घायल हो गए। युवती की टांग भी टूट गई। 

घटना के बाद एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल ऑटो सवार युवती की पहचान छवी ठाकुर (22) पुत्री महिंदर ठाकुर निवासी एनएफएल टाऊनशिप तथा घायल ऑटो चालक की पहचान मक्खन (53 ) पुत्र सन्त राम निवासी गली नम्बर-2 हरदेव नगर के तौर पर हुई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News