बदली गई परविंदर सिंह झोटा की अंतिम अरदास की जगह, जानें अब कहा होगा समागम

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2026 - 05:42 PM (IST)

मानसा : परविंदर सिंह झोटा की अंतिम अरदास से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अंतिम अरदास की जगह बदल दी गई है। अब ये समागम 15 नवंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) के नए खुले दीवान हॉल में होगा। देश-विदेश से भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना के चलते ये कदम उठाया गया है।   

इस संबंध में परविंदर सिंह झोटा के परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले गुरुद्वारा श्री सूलीसर साहिब कोट धर्मू को अंतिम अरदास का स्थान तय किया गया था। वहीं जब लोगों को समागम की जानकारी मिली तो देश-विदेश में बैठी संगत के फोन आए लगे। इसके बाद महसूस किया गया कि अंतिम अरदास में आने वाली संगत की संख्या ज्यादा होगी। इसके चलते अंतिम अरदास तख्त श्री दमदमा साहिब करने का फैसला किया गया है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News