हत्या के 26 दिन बाद परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार, उमड़ा सैलाब

punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2026 - 03:19 PM (IST)

मानसा : एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बता दें कि करीब 26 दिन पहले मानसा में गोलिया मारकर मारे गए परविंदर झोटा का अंतिम संस्कार आज दिवाली के दिन चकेरियां रोड पर उनके खेतों में किया गया। उनके पिता और बेटों ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। 

PunjabKesari

बता दें कि गत दिन PGI में परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमॉर्टम हुआ था। इसके बाद आज सुबह उनके शव को मानसा लाया गया। मानसा पहुंचने के बाद परविंदर झोटा का पार्थिव शरीर सबसे पहले धरना स्थल से होते हुए उनके पैतृक घर लाया गया। यहां परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और लोगों द्वारा उनके अंतिम दर्शन किए गए दी।

PunjabKesari

इसके बाद पार्थिव शरीर को फूलों से सजी ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान जत्थेबंदियों द्वारा 'परविंदर सिंह झोटा अमर रहे' के नारे लगाए। परिजनों और लोगों द्वारा नम आखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई।  

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News