परविंदर झोटा के अंतिम संस्कार से पहले पिता भीम सिंह ने रखी बड़ी मांग
punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2026 - 01:22 PM (IST)
मानसा : नशों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के अंतिम संस्कार से पहले पिता भीम सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सरकार से मांग रखी है कि जब तक मानसा के SSP का ट्रांसफर नहीं हो जाता, वे भूख हड़ताल पर रहेंगे। उनका कहना है कि झोटा का शव मानसा पहुंचने से पहले ही SSP का ट्रांसफर हो जाना चाहिए। इसके साथ ही कहा कि उन्हें कोई भी मजबूर न करे वह अपने वादे के पक्के हैं। गौरतलब है कि झोटा के पिता भीम सिंह ने 5 नवंबर से भूख हड़ताल शुरू की है।
भीम सिंह ने कहा कि वे आज अपने बेटे का अंतिम संस्कार करेंगे और इसके साथ ही आंदोलन में साथ देने वाले हर व्यक्ति का उन्होंने शुक्रिया अदा किया। उन्होंने आंदोलनकारियों से अमन शांति बनाए रखने और हुल्लड़बाजी न करने की अपील की। वहीं युवाओं से नशे से दूर रहने और इसके खिलाफ आवाज उठाने की भी अपील की। भीम सिंह ने कहा कि अगर मानसा के SSP का ट्रांसफर नहीं हुआ तो वे इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

