पंजाब में इस दिन 108 एम्बुलैंस सेवाएं रखी जाएंगी ठप्प

punjabkesari.in Tuesday, Jul 10, 2018 - 11:29 AM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा):पंजाब भर में 11 जुलाई को 108 एम्बुलैंस सेवाएं ठप्प रखी जाएंगी। यह फैसला राज्य में चल रही एम्बुलैंस सेवाओं के कर्मचारियों की स्टेट कमेटी द्वारा लिया गया है। पंजाब के अध्यक्ष गुरमीत सिंह व प्रांतीय कमेटी चेयरमैन बिक्रमजीत सिंह सैनी ने प्रैस बयान जारी कर बताया कि 11 जुलाई को पंजाब की 108 एम्बुलैंस सेवाएं 12 घंटे के लिए बंद रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें न मानी गई तो आने वाले दिनों में किसी भी समय पूरे पंजाब की एम्बुलैंस सेवाएं अनिश्चिकाल के लिए बंद की जाएंगी।

ये हैं मांगें
*ड्यूटी 12 घंटे की जगह 8 घंटे की जाए
*गत 4 साल का बनता इंक्रीमैंट ब्याज सहित लागू किया जाए।
*बराबर काम-बराबर वेतन का कानून लागू किया जाए।
*वेतन प्रत्येक माह 1 से 7 तारीख के बीच दिया जाए।
*गलत तरीके से जुलाई 2014 में निकाले गए 36 कर्मचारियों को तुरंत बहाल किया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News