पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन सहित 2 व्यक्ति काबू
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 05:07 PM (IST)
फरीदकोट (राजन): जिला फरीदकोट में नशों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत थाना सिटी फरीदकोट की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को हेरोइन समेत काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी गश्त व शकी व्यक्तियों की चैकिंग के सम्बंध में रैस्ट हाऊस के पीछे लाल कोठी के नजदीक उपस्थित थी। इस दौरान पुलिस को दो व्यक्ति शकी हालत में दिखाई दिए, जिन्हें रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे में से 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस की ओर से तुरंत कार्रवाई करते हुए मुलजिमों को मौके पर ही काबू कर लिया गया। पूछताछ के दौरान मुलजिमों की पहचान सुखप्रीत सिंह उर्फ हनी वासी टहिणा व अनिल कुमार उर्फ दलुआ वासी गंगानगर नगर रोड अबोहर, हाल आबाद दाना मंडी फरीदकोट के तौर पर हुई है। पुलिस की ओर से मुलजिमों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

