फरीदकोट में नशे से युवक की मौ/त, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 05:54 PM (IST)

फरीदकोट (राजन): थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने गांव अराइयांवाला कलां के 25 वर्षीय नौजवान की मौत के मामले में 3 व्यक्तियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्त्ता जगदेव सिंह वासी गांव अराइयांवाला कलां ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसके 4 बच्चे हैं उसका 25 वर्षीय पुत्र जसवंत सिंह गांव के ही बिल्ला सिंह, रोहित व संजू की संगत में पड़कर नशा करने लग गया था। उसने कई बार मुलजिमों को अपने पुत्र से दूर रहने के लिए कहा व उसे नशा छुड़ाऊ केन्द्र में भी दाखिल कराया, मगर इसके बावजूद मुलजिम उसके सम्पर्क में रहे।

शिकायत के अनुसार 14 जुलाई की शाम मुलजिम जसवंत सिंह को काम का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए। कुछ समय बाद वह घर वापस आया व नहाने के लिए बाथरूम में चला गया, जहां उसकी औचक मौत हो गई। परिवार की ओर से की पड़ताल के दौरान शक जाहिर किया गया कि मुलजिमों ने उसे कोई नशीला पदार्थ दिया था, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों मुलजिमों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पैक्टर कर्मजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी भी मुलजिम की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मामले की हर पक्ष से बारीकी के साथ जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी व मुलजिमों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News