अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, मौत

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 01:55 PM (IST)

अबोहर: अबोहर सीतो गुन्नो मार्ग पर स्थित बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के गांव काला टिब्बा के निकट आज दोपहर 1 अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार भाग सिंह हेयर खालसा कालेज फार वूमैन के निकट किसी अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां से गुजर रहे एक एम्बुलैंस चालक ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका ने हरे रंग का सूट पहन रखा है और उसकी आयु करीब 45 वर्ष है। पुलिस ने मृतका के शव को पहचान व पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News