पुलिस के हत्थे चढ़ा व्यक्ति, बिना लाइसेंस पिस्टल, मैगजीन व जिंदा कारतूस बरामद

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 03:47 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): थाना फिरोजपुर शहर की पुलिस ने ए.एस.आई. शर्मा सिंह के नेतृत्व में एक व्यक्ति को बिना लाइसेंस के पिस्तौल मैगजीन और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए एएसआई शर्मा सिंह ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए जीरा गेट फिरोजपुर शहर के एरिया में पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि गुरदित सिंह उर्फ दिता पुत्र जोगिंदर सिंह लालू नाम के व्यक्ति के पास बिना लाइसेंस के पिस्टल है और वह पिस्टल लिए हुए घूम रहा है।

पुलिस द्वारा तुरंत बताई गई जगह पर दाना मंडी फिरोजपुर शहर के एरिया में छापामारी करते हुए नामजद व्यक्ति को काबू किया गया जिससे तलाशी लेने पर नाम जीत व्यक्ति को दाना मंडी फिरोजपुर शहर में छापामारी करते हुए काबू किया गया जिससे एक बिना लाइसेंस के पिस्तौल, 2 मैगजीन और 13 जिंदा कारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना सिटी फिरोजपुर में आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News