31 जुलाई से शुरू होगा शहीद ऊधम सिंह स्किल डेवलपमेंट एंड इंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक सत्र

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 08:52 PM (IST)

फाजिल्का (सुखविंदर थिंद) : शहीद ऊधम सिंह के नाम पर स्थापित की जा रही शहीद ऊधम सिंह स्किल डेवलपमेंट एंड इंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी, पंजाब अपना पहला शैक्षणिक सत्र 31 जुलाई 2026 से शुरू करेगी। यह फैसला कंबोज फाउंडेशन की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया गया, जिसमें देशभर से सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान डॉ. संदीप सिंह कौड़ा ने बताया कि यूनिवर्सिटी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और निर्धारित समय तक सभी प्रबंध पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी का उद्घाटन पंजाब सरकार द्वारा सुनाम (शहीद की जन्मभूमि) या कपूरथला कैंपस में विशेष कार्यक्रम के जरिए किया जा सकता है।

छात्रों के लिए विशेष सुविधाएं

डॉ. कौड़ा ने बताया कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों से सीधे फीस नहीं ली जाएगी। कुछ छात्रों की फीस इंडस्ट्री द्वारा भरी जाएगी।
कुछ को सरकारी सहायता मिलेगी। बाकी छात्रों को एजुकेशनल लोन और ट्रेनिंग के बाद देश-विदेश में रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
इस मॉडल का उद्देश्य युवाओं को “नौकरी लेने वाला नहीं, नौकरी देने वाला” बनाना है।

कंबोज फाउंडेशन के नए पदाधिकारी

बैठक में कंबोज फाउंडेशन के पदाधिकारियों का विस्तार भी किया गया:

डॉ. संदीप सिंह कौड़ा – पैट्रन

डॉ. मंगल सिंह – चेयरमैन

डॉ. सूबा सिंह – प्रधान

हरजिंदर सिंह हांडा, हरदयाल सिंह कंबोज – उपप्रधान

अन्य नियुक्तियां:

मान सिंह धम्म – सीनियर वाइस चेयरमैन

हरपाल सिंह, जरनैल सिंह – वाइस चेयरमैन

बी.एस. धंजू – सचिव

हरदीप सिंह सनौर – कोषाध्यक्ष

मनमिंदर सिंह – जॉइंट सचिव


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News