अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

punjabkesari.in Saturday, Sep 29, 2018 - 12:13 PM (IST)

पठानकोट(आदित्य): पठानकोट पुलिस ने शुक्रवार को फ्लाई ओवर धोबड़ा मोड़ के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव को सिविल अस्पताल पठानकोट के शवगृह में 72 घंटों तक पहचान हेतु रखा जाएगा।

मामले की जांच कर रहे पुलिस थाना सदर के ए.एस.आई. बलकार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 35 वर्ष के आसपास है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो अज्ञात की मौत हो चुकी थी। पहचान न होने की सूरत में शव को अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम को सौंप दिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News