सिग्नल में फाल्ट के चलते 1 घंटा 15 मिनट देरी से रवाना हुई पठानकोट-जालंधर डी.एम.यू.

punjabkesari.in Saturday, Jan 05, 2019 - 12:54 PM (IST)

पठानकोट(आदित्य): सिग्नल में फाल्ट होने के चलते  सायं 5.25 पर पठानकोट से जालंधर जाने वाली डी.एम.यू. ट्रेन घंटों  स्टेशन पर रुकने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना  पड़ा। यहां तक की कई यात्रियों को 4 गुणा अधिक किराया खर्च कर बसों से जाना पड़ा।

6 बजकर 40 मिनट पर फाल्ट ठीक नहीं होने के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका। इसके चलते ट्रेन पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन पर 1 घंटा 15 मिनट देरी से रवाना की जा सकी। आन डयूटी स्टेशन मास्टर ने बताया कि फाल्ट को ठीक करने में दो घंटा से अधिक समय लग गया जिस कारण यहां पठानकोट से जालंधर जाने वाली डीएमयू लेट हो गई, वहीं अमृतसर से आने वाली डीएमयू भी लेट हुई। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने की वजह से फाल्ट को ठीक करने में समय लगा।

डी.एम.यू. भी घंटों हुई लेट
इस बीच सिग्नल में फाल्ट आने के कारण पठानकोट से जालंधर और अमृतसर से पठानकोट आने वाली डी.एम.यू. भी घंटों लेट हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सायं 5.25 बजे पठानकोट से जालंधर जाने वाली डी.एम.यू. को जैसे ही सिग्नल दिया गया तो उसमें खराबी आ गई। फाल्ट को ठीक करने की कोशिश के बीच एक घंटा 15 मिनट की देरी से ट्रेन को रवाना किया जा सका। लम्बे समय तक सिग्नल खराब होने के कारण कई लोग बसों में सफर करने को मजबूर हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News