Gurdaspur: 2 गुटों में खूनी झड़प, चली गोली, दहशत में लोग

punjabkesari.in Friday, May 10, 2024 - 04:17 PM (IST)

बटाला: गांव काहलांवाली में गोली लगने से एक व्यक्ति के गंभीर घायल होने का समाचार मिला है। इस संबंध में थाना डेरा बाबा नानक में दर्ज करवाए बयान में सुखजिंदर सिंह पुत्र मुख्तार सिंह निवासी गांव रूडा ने लिखवाया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है और जगजीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी शाहपुर गोराया के साथ बिल्डिंग बनाने का ठेका लेता है। इस पर सुखवंत सिंह उर्फ ​​काकू पुत्र सविंदर सिंह निवासी काहलांवाली ने अपना नया मकान बनाने के लिए उनके साथ लेबर का काॅन्ट्रैक्ट किया था और उस पर अभी भी खुदाई व नींव भरने का काम चल रहा है।

गत दिन वह और जगजीत सिंह लेबर के साथ जिसमें राकेश कुमार पुत्र लाल चंद निवासी भगठानां तुलियां, धरमिंदर सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी रूड़ा व एक अन्य व्यक्ति जो गांव भगठानां बोहड़ांवाल का रहने वाला है, करीब 2 बजे दोपहर को सुखवंत सिंह के शरीक में लगते भतीजे हरविंदर सिंह व जतिंदर सिंह उनके पास आए और कहने लगे कि दीवार में हमारी जगह आती है और नींव मत खोदो, इस पर हमने उन्हें सुखवंत सिंह से बात करने के लिए कहा, तो वे दोनों चले गए। इसी बीच सुखवंत सिंह उन्हें घर के बाहर मिल गया और इन तीनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो लड़ते हुए हमारे पास आ गए।

फिर हरविंदर सिंह ने हमारे पास पड़ा एक सब्बल उठाया और जतिंदर सिंह ने अपने हाथों में दो ईंटें लेकर सुखवंत सिंह को मारने लगे तो जगजीत सिंह ने अपनी पिस्तौल निकाल ली, जो उनकी ओर करके चलाने लगा, तो जगजीत सिंह ने उक्तान को हटाने की कोशिश की, तभी सुखवंत सिंह ने द्वारा चलाई गोली जगजीत सिंह की छाती पर लग गई और वह जमीन पर गिर गया, जिससे जगजीत सिंह तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया। जबकि हरविंदर सिंह व जतिंदर सिंह ने अपने हाथों में ली सब्बल और ईंटों से सुखवंत सिंह की मार पिटाई करनी शुरू कर दी एवं इसे चोटें लगा दी। अन्य जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने सुखवंत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट और उपरोक्त मामले संबंधी बनती धाराओं व असला एक्ट के तहत थाना डेरा बाबा नानक में मामला दर्ज कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News