Punjab : BSF की निगरानी में किसान कर रहे फसल की कटाई

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 04:24 PM (IST)

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): सीमा क्षेत्र की जीरो लाइन पर सीमा सुरक्षा बल के जवान की निगरानी में किसानों से मिल कर कंटीली तार के दोनों ओर पूरे जोश से गेंहू की फसल की कटाई का काम किया जा रहा है। भारत-पाकिस्तान सरहद पर सीमा सुरक्षा बल की 58 बटालियन के जवानों के व्यवहार से सीमावर्ती गांवों के किसान काफी खुश हैं। 

पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम के कारण इस बार गेहूं की कटाई में थोड़ी देरी हुई है। लेकिन अब पूरे जोरों से फसलों की कटाई का काम सीमा सुरक्षा बल के जवानों की निगरानी में किया जा रहा है। इस मौके पर बी.एस.एफ के अधिकारियों ने बातचीत के दौरान बताया कि बी.एस.एफ. के जवान देश के शरारती तत्वों पर भी तीखी नजर रखी जा रही है। किसानों की सुरक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल के साथ किसान गार्ड तैनात है। उन्होंने बताया कि कंटीली तार से पार जाने वाले और वापिस आने वाले किसानों और उनके जरूरी सामान की सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है। इसके साथ ही बी.एस.एफ. के जवान धूप और गर्मी को मुख्य रखते हुए काम करने वाले किसानों को नींबू पानी और कोल्ड ड्रिंक भी उपलब्ध करवा रहे हैं। इस मौके पर किसान बड़ी संख्या में किसान और बी.एस.एफ. के जवान मौजूद रहे।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News