Punjab : चुनावों से पहले भाजपा को बड़ा झटका, स्वर्ण सलारिया ने ज्वाइन की यह पार्टी

punjabkesari.in Monday, May 13, 2024 - 07:29 PM (IST)

चंडीगढ़  : लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा को बड़ा झटका देते हुए स्वर्ण सलारिया ने आप ज्वाइन कर ली है।

बताया जा रहा है कि आज सी.एम. भगवंत मान की मौजूदगी में स्वर्ण सलारिया ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस तरह से आम आदमी पार्टी का परिवार और मजबूत होता नजर आ रहा है। बता दें कि गुरदासपुर से समाज सेवी व भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया, आनंदपुर साहिब से बसपा नेता नितिन नंदा और लुधियाना से राजीव कुमार लवली 'आप' में शामिल हुए।  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर भी जानकारी सांझा की है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News