विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख रुपए ऐंठे

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 09:41 AM (IST)

बटाला(बेरी): थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख रुपए ऐंठने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध कस दर्ज किया है। 

पुलिस को दी दरख्वास्त में सुरिन्द्र सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी अलीवाल ने लिखवाया है कि देस राज पुत्र गुरमेल सिंह निवासी फराला थाना बहरामपुर नवांशहर ने उसके लड़के गुरजंट सिंह को विदेश भेजने के नाम पर उससे 3 लाख रुपए की ठगी की है। उसने न तो उसके लड़के को विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच करवाने के उपरांत थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां की पुलिस ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध बनती धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News