अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2019 - 04:37 PM (IST)

गुरदासपुर (हरमनप्रीत): आज सुबह कस्बा काहनूवान में मंदिर के पास सड़क पार कर रही 55 वर्षीय महिला को अज्ञात मोटरसाइकिल की फेट लगने से महिला की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

जानकारी देते हुए मृतक महिला की बहू सुनैना ने बताया कि उसकी सास चक्क शरीफ जाने के लिए सुबह घर से निकली थी कि वह सड़क पार कर रही थी। इस दौरान अचानक आये तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसकी सास को टक्कर मार दी और फरार हो गया। जिस कारण वह गंभीर रुप में घायल हो गई।

उसने बताया कि उसे घायल हालत में 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल गुरदासपुर में पहुंचाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News