विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख 90 हजार रुपए की ठगी करने वाला गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 13, 2019 - 03:13 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): कनाडा भेजने के नाम पर जाली वीजा दिखा कर 11 लाख 90 हजार रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी को बहरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी लम्बे समय से पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़त अजमेज सिंह  पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव मजीठी ने जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी कि आरोपी गुरजिन्द्र सिंह पुत्र शर्म सिंह  निवासी कपूरथला ने उसके बेटे अजय सलारिया को कनाडा भेजने के लिए 11 लाख 90 हजार रुपए लिए थे। 

पंरतु आरोपी ने इस संबंधी जाली वीजा उसे देकर गुमराह किया। जब सच्चाई सामने आई तो इसकी शिकायत करने पर जांच पड़ताल के बाद आरोपी के विरूद्व केस दर्ज किया गया। आरोपी के विरुद्ध 5 जुलाई 2019 को धारा 420,467,468,471 अधीन केस दर्ज किया था। पुलिस अधिकारी सब इन्सपैक्ट सर्वजीत सिंह के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे अदालत में पेश किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News