इटली भेजने के नाम पर ठगे 4 लाख

punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2020 - 03:39 PM (IST)

बटाला (बेरी): थाना सदर की पुलिस ने इटली भेजने के नाम पर 4 लाख रुपए ऐठने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी दरख्वास्त में गुरबाज सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव नठवाल हाल निवासी मलावे की कोठी बटाला ने बताया कि हरप्रीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह व सतनाम सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासीयान गांव नठवाल ने उसके साथ विदेश इटली भेजने के नाम पर 4 लाख रुपए की ठगी मारी है, जिसके चलते उक्त मामले की एंटीह्यूमन टैरेफिंग सैल के इंचर्जा इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह व डी.एस.पी.डी लखविन्द्र सिंह द्वारा किए जाने के बाद एस.एस.पी बटाला के आदेशों पर थाना सदर के ए.एस.आई लखविन्द्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त थाने में उक्त दोनों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News