सौतेले पिता ने किया नाबालिगा से दुष्कर्म, गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 09:23 AM (IST)

बटाला(बेरी): बटाला में 15 वर्षीय नाबालिगा के साथ उसके सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। डी.एस.पी. सुच्चा सिंह बल ने बताया कि पीड़िता की मां की दूसरी शादी बटाला में हुई है जबकि उस लड़की का परिवार अमृतसर रहता है। लड़की कुछ दिनों के लिए मां से मिलने बटाला आई थी कि इस दौरान उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

उन्होंने कहा कि लड़की बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर 19 अप्रैल को अपने घर अमृतसर वापस आ गई और वहां परिजनों व मोहल्ला वासियों के साथ बटाला आकर सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान विजय कुमार पुत्र यशपाल के रूप में हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News