ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, काटे चालान और 7 मोटरसाइकिल बाउंड
punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 05:46 PM (IST)
गुरदासपुर (विनोद): ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरदासपुर पुलिस की ट्रैफिक विंग ने करीब 22 चालान काटे और 7 मोटरसाइकिलों को बाउंड किया। स्थानीय काहनूवान चौक में नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि माननीय एस.एस.पी.आदित्य के निर्देश पर दिवाली त्योहार को लेकर शहर में सख्त नाकाबंदी की गई है। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि आज करीब 22 चालान उन चालकों के काटे गए जिनके मोटरसाइकिल के कागज अधूरे थे। जबकि करीब 7 मोटरसाइकिलों को नंबर प्लेट न होने के कारण बाउंड किया गया है।
उन्होंने ड्राइवरों से अपील की है कि वे अपने लाइसेंस के अलावा गाड़ी के कागज़ात भी साथ रखें ताकि पुलिस चेकिंग के दौरान कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा मोटरसाइकिल के आगे और पीछे नंबर प्लेट ज़रूर लगानी चाहिए, नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज चेकिंग के दौरान महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था। इस दौरान उन महिलाओं के चालान भी काटे गए जिनके पास स्कूटर के कागजात नहीं थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

