दवा लेकर लौट रहा बुजुर्ग अज्ञात वाहन की चपेट में आया,मौत

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 05:47 PM (IST)

होशियारपुर(अमरेन्द्र): थाना मेहटियाना के अधीन आते गांव लैहलीकलां के रहने वाले बुजुर्ग लखबीर सिंह पुत्र सरवण सिंह की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से  मौत हो गई। 

 

सिविल अस्पताल परिसर में थाना मेहटियाना पुलिस में तैनात हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह ने बताया कि मृतक लखबीर सिंह को कमर दर्द की समस्या थी। वह मंगलवार को  बाइक पर फगवाड़ा दवा खरीदने के लिए निकला था। वहां से लौटते समय मोनाकलां गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लखबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल ही इलाज के लिए चंडीगढ़ रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News