सांड ने बुजुर्ग किसान को पटक-पटककर मार डाला (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 03:50 PM (IST)

होशियारपुर(अमरेंद्र): शहर के गांव ढोलनवाल में एक आवारा सांड ने 64 वर्षीय किसान पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान परमजीत के रूप में हुर्इ है। 


 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे परमजीत अपने खेत में गया था। इसी बीच एक सांड खेतों को नुक्सान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। परमजीत ने उसे डंडे मारकर हटाने की कोशिश की तो इस पर गुस्साएं किसान ने उसे पटक-पटकर मार डाला। मारने के बाद सांड वहीं खड़ा रहा। 

PunjabKesari
करीब  1ः30 घंटे बाद जोगिंद्र सिंह नामक किसान वहां से गुजर रहा था। उसने परमजीत की हालत देखते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। गांव के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद लोगों ने सांड को पकड़ने का प्रयास किया। काबू ना आने पर लोगों ने ट्रेक्टर से घेराबंदी करके सांड को काबू किया। वहीं लोगों ने तुरंत परमजित को अस्पताल पहुंचाया,  जहां डॉक्टरों ने उसे मृत ऐलान कर दिया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News