किसान नेता की हत्या के मामले में नया मोड़!  ग्रंथी सिंह सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 11:08 AM (IST)

दसूहा : गांव मेवा मिआनी में एक किसान जोधा सिंह की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए एक ग्रंथी सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार किए हैं। एस.एस.पी. होशियारपुर सुरिंदर लांबा द्वारा एस.पी. सरबजीत सिंह बाहिया और डी.एस.पी. दसूहा हर प्रेम सिंह द्वारा गुरपाल सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी खजाला थाना घुमान जिला गुरदासपुर हाल निवासी मेवा मिआनी और हिम्मत सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी समराय थाना श्री हरगोबिंदपुर जिला गुरदासपुर को गिरफ्तार किया है।     

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ग्रंथी गुरपाल सिंह जोधा सिंह की हत्या होने के बाद पुलिस पार्टी के साथ ही घूमता रहा। संदेह होने पर जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो हत्या की गुत्थी सामने आई। इस संबंध में पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लिया गया है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि मृतक किसान योद्धा सिंह के भतीजे परमजीत सिंह भुल्ला जिला प्रधान किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने हत्या होने के बाद पुलिस को चेतावनी दी थी कि अगर इस हत्या की गुत्थी को तुरंत न सुलझाया गया तो उनके द्वारा पंजाब स्तर पर रोष धरने दिए जाएंगे और रोष प्रदर्शन किए जाएंगे पर पुलिस द्वारा मुस्तैदी दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है और हत्यारों को पकड़ लिया गया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News