किसान योधा सिंह कत्ल कांड: योधा सिंह की भाभी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, May 10, 2024 - 03:45 PM (IST)

दसूहा: थाना दासूहा के गांव मेवा मियानी में गत दिनों किसान जोधा सिंह की जो तेजधार हथियारों के साथ हत्या कर दी गई थी। हत्या के संबंध में पुलिस ने 2 आरोपियों को जिनमें एक ग्रंथी गुरपाल सिंह निवासी मेवा मियानी तथा दूसरा हिम्मत सिंह निवासी समराय जिला गुरदासपुर को गिरफ्तार कर लिया था।

इस संबंध में थाना प्रमुख दसूहा हरप्रेम सिंह ने बताया कि किसान योधा सिंह कत्ल कांड में इसी केस में मृतक की भाभी रणजीत कौर निवासी मेवा मियानी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उन्होंने बताया कि रणजीत कौर ने अपने ही देवर को मिलीभगत से मरवाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News