जंगल से पेड़ों की अवैध कटाई करने के आरोप, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 06:20 PM (IST)

गढ़दीवाला : कंडी क्षेत्र के गांव बरूही के जंगल से पेड़ों की अवैध कटाई करने के आरोप में पुलिस द्वारा 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान गुरदयाल सिंह पुत्र जसपाल सिंह और विपन कुमार उर्फ काला पुत्र धर्म चंद के रूप में हुई। एस.एच.ओ. हरदेव प्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वन गार्ड इंचार्ज रवि पाल द्वारा गुरदयाल सिंह पुत्र जसपाल सिंह, अंशदीप सिंह पुत्र रशपाल सिंह, विपन कुमार उर्फ ​​काला पुत्र धर्म चंद और सुरजीत सिंह पुत्र तरसेम लाल निवासी गांव बरूही के जंगल से खैर के पेड़ों की अवैध रूप से कटाई की गई थी। इसके आधार पर गढ़दीवाला पुलिस द्वारा उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

उन्होंने बताया कि इस मामले में वांछित आरोपियों गुरदयाल सिंह पुत्र जसपाल सिंह और विपन कुमार उर्फ काला पुत्र धर्म चंद को ए.एस.आई. सरबजीत सिंह द्वारा 11 मोछे खैर सहित गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों का पता लगा कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News