पुलिस की कार्रवाई, नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 05:56 PM (IST)
होशियारपुर (राकेश): थाना सिटी पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुख्य सिपाही रमनप्रीत सिंह साथी कर्मचारियों के साथ धोबी घाट होते हुए ऊना रोड को जा रहे थे तो सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। जो सामने आई पुलिस पार्टी को देखकर तेज कदमों से भागने लगा।
उसने अपनी पहनी लोअर की जेब में से एक लिफाफा निकालकर नीचे फैंक दिया। शक के आधार पर काबू करके नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सुरेंद्र सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी मोहल्ला कमालपुर बताया। उसके द्वारा फैंके लिफाफे को खोलकर चैक करने पर उसमें से 45 खुली नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

