Hoshiarpur : लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शहर में निकाला फ्लैग मार्च

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 05:23 PM (IST)

होशियारपुर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज पुलिस द्वारा शहर में एक फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला पुलिस प्रमुख सुरेंद्र लांबा के दिशा निर्देशों से निकाला गया फ्लैग मार्च थाना माडल टाउन से शुरु होकर माडल टाउन, भगत नगर, हीरा कालोनी, होटल शिराज रिजैंसी पर जाकर संपन्न हुआ। इस फ्लैग मार्च में एस.पी. मुख्यालय मनोज कुमार, डी.एस.पी. सिटी अमरनाथ, थाना माडल टाउन के प्रभारी राम सिंह, थाना सिटी के प्रभारी भी शामिल थे।

एस.पी. मुख्यालय मनोज कुमार ने कहा कि यह फ्लैग मार्च क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में विश्वास व्यक्त करने के लिए निकाला गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में शरारती तत्वों से निपटने के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अफवाहें फैला रहा है तो इसकी जानकारी पुलिस को दी जाए ताकि उक्त के विरोध कानूनानुसार कड़ी कार्रवाई की जा सके। वहीं डी.एस.पी. सिटी अमरनाथ ने कहा कि यह फ्लैग मार्च लोकसभा चुनावों को देखते हुए लोगों में विश्वास की भावना पैदा करने के लिए पुलिस द्वारा निकाला गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News