दिन-दिहाड़े घर में चोरी करने घुसे चोरों ने घर के मालिक पर हमला करके किया घायल

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 12:27 PM (IST)

टांडा-उड़मुड़ (पंडित): नगर के वार्ड नं. 1 गोबिंदपुर में आज दोपहर चोरी की नीयत से घर में घुसे चोरों ने अचानक घर वापस लौटे मालिक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। वारदात दोपहर 1 बजे के करीब हुई जब घर का मालिक बलबीर सिंह बीरू पुत्र अनूप सिंह अपने परिवार सहित किसी शादी समागम में गया हुआ था।

आज दोपहर जब वह अकेला घर लौटा तो घर के प्रांगण में 2 अज्ञात लोगों को देख वह हैरान हो गया। इतने में उसके द्वारा शोर मचाने पर घर के अंदर घुसे चोरों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए। उसे घायल हालत में स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया।  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. टांडा गुरप्रीत सिंह गिल और थाना प्रभारी प्रदीप सिंह की अगुवाई में टांडा पुलिस ने डॉग स्कवायड की मदद से जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Related News