पूरा परिवार गया था कांगड़ा, पीछे से चोर उड़ा ले गए नकदी व सोना

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 09:16 AM (IST)

होशियारपुर  (अमरेन्द्र): शहर में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे जहां लोग चिन्तित हैं वहीं अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब चोरों ने शहर के मॉडल टाऊन में विशाल शर्मा के घर को निशाना बना चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर के लोगों को चोरी की वारदात की जानकारी उस समय मिली जब वे 4 दिन बाद कांगड़ा से घर लौटे। सूचना मिलने पर थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है।

चोरों को ताला भी नहीं पड़ा तोडना 
चोरी का निशाना बने घर के मालिक विशाल शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा शहर में रिश्तेदारी में शादी में भाग लेने के लिए वह अपनी मां हेमलता, पत्नी अदिति शर्मा व बेटे दम्य शर्मा के साथ शनिवार को घर लॉक करके कांगड़ा गया था। कमरे के अंदर अलमारी की चाबी को उसने घर में छिपा कर रख दिया था पर उसे क्या पता था कि यह गलती उन्हें इतनी भारी पड़ जाएगी। आज जब वे कांगड़ा से लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला लगा हुआ था लेकिन अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने करीब 6 तोले सोने के गहने व 50 से 60 हजार रुपए नकदी चुरा ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News