चोरों ने लाखों की नकदी व जेवर किए चोरी, केस दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Jan 01, 2023 - 04:52 PM (IST)

दसूहा (झावर): दसूहा थाना के गांव डडीयाल में गुरदेव सिंह पुत्र खुशहाल सिंह के घर से अज्ञात चोरों द्वारा 3 लाख 30 हजार की नगद राशि और 5 लाख के जेवर चोरी कर ले गए। गुरदेव सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि में बच्चों की छुट्टियों के चलते रिश्तेदारों के गया हुआ था। वापस आया तो घर के ताले टूटे वा ग्रिल उखाड़ी हुई थी और घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था।
उन्होंने कहा कि घर में रखे पैसे व जेवर गायब थे। इसकी शिकायत दसूहा पुलिस को दी गई। थाना प्रमुख बिक्रमजीत सिंह, जांच अधिकारी ए.एस.आई. राजविंदर सिंह ने बताया की गुरदेव सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और छानबीन जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here