घर में सो रहा 15 दिन का बच्चा अगवा, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2019 - 02:39 PM (IST)

जालंधर (वरुण): पंजाब में बच्चों के अपहरण का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला जालंधर के थाना 1 के अधीन आते इलाके का सामने आया है। दरअसल, यहां पड़ते फेयर फार्म रिजॉर्ट नजदीक प्रवासी मज़दूर परिवार के एक 15 दिन के बच्चे को अगवा किया गया। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 10 बजे प्रवासी मज़दूर सोया हुआ था, इस दौरान 3 अज्ञात नकाबपोश आए और 15 दिन के बच्चे को उठा कर फ़रार हो गए। बच्चा अपनी 10 वर्षीय बहन के साथ सो रहा था। घटना का पता लगते ही परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बच्चे की मां चंदा देवी जालंधर रहती है जबकि पिता प्रमोद कुमार अमृतसर रह रहा है। घटना संबंधित जब थाना प्रमुख सुखबीर सिंह के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आस- पास के घरों में लगे सी. सी. टी. वी. कैमरों की जांच की जा रही है। 

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News