195 पेटी अवैध शराब सहित 3 तस्कर गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2019 - 06:46 PM (IST)

जालंधर (ज्योति): स्पेशल ऑपरेशन यूनिट कमिश्नरेट जालंधर की पुलिस टीम ने 195 पेटी अवैध शराब सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए तस्करों की पहचान बलविन्दर सिंह पुत्र परगट सिंह वासी करतारपुर, हरजिन्दर सिंह पुत्र चन्नन सिंह वासी नकोदर और रजिन्दर कुमार उर्फ पिंद्री वासी काजी मंडी के रुप में हुई है।
जानकारी अनुसार हरजिन्दर सिंह को 131 पेटी शराब और बलैरो कंटेनर सहित काबू किया। बलविन्दर सिंह से 59 पेटी शराब बरामद की गई और रजिन्दर कुमार से 5 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।