चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिरी लड़की, हालत नाजुक

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 04:41 PM (IST)

जालंधर (महेश): कैंट रेलवे स्टेशन में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेन से नीचे उतरते समय एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गर्इ, जिसे रामा मंडी स्थित  जोहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी के अनुसार घायल की पहचान 17 वर्षीय अंजली के रूप में हुर्इ है, जो अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिर्टी की छात्रा है। बताया जा रहा है कि पठानोट से दिल्ली जा रही ट्रेन में सवार होकर अंजली जालंधर कैंट जा रही थी, जहां से उसने नवांशहर के गांव  कोटकला में जाना था। 

इसी बीच जालंधर कैंट स्टेशन पर ट्रेन रूकी नहीं और उसने तेज रफ्तार ट्रेन से छलांग लगा दी। इस दौरान वह ट्रेक पर गंभीर रूप से घायल हो गर्इ। जी.आर. पी. पुलिस ने घायल को ट्रेक से उठाकर जोहल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुर्इ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News