ट्रेन में चढ़ते समय करियाना व्यापारी रेलवे लाइन पर गिरा, हाथ कटा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 19, 2018 - 12:28 PM (IST)

जालंधर(गुलशन): बीती रात सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय 65 वर्षीय व्यक्ति पैर फिसलने से रेलवे लाइन पर गिर गया व ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक हाथ कट गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलैंस में सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया लेकिन वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र बलदेव राज निवासी रेलवे रोड होशियारपुर के रूप में हुई है। थाना जी.आर.पी. से मिली जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार अपनी बहन व बेटे अमित कुमार के साथ हरिद्वार जाने के लिए सिटी स्टेशन आया था कि प्लेटफार्म नंबर-2 पर ट्रेन में चढ़ते उसका पैर फिसल गया। मृतक करियाना व्यापारी था। थाना जी.आर.पी. की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News