पंजाब में हो सकता है स्कूलों व दफ्तरों के समय में बदलाव ! पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Thursday, May 16, 2024 - 09:39 PM (IST)

जालंधर : देश में बढ़ रही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हर दिन तापमान में आ रही तेजी के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त होना शुरू हो गया है। दोपहर को तेज लू चल रही है जिसके चलते लोगों का घरों से निकलना बहुत मुश्किल हो रहा है। तापमान भी 40 से 45 डिग्री तक पहुंच गया है। इस स्थिति को देखते देश के कई राज्यों में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। पता चला है कि गर्मी के बढ़ रहे प्रकोप को देखते बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिमी बंगाल में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। 

वहीं संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों पंजाब सरकार भी इस संबंध में कोई बड़ा फैसला ले सकती है, जिसके तहत सरकारी दफ्तरों व स्कूलों के समय में बदलाव हो सकता है। क्योंकि देश ही नहीं पंजाब में भी गर्मी का कहर बरपा रही है तथा तापमान में काफी बढ़ौतरी हो गई है। दोपहर के समय लू चलने से बच्चों व लोगों के बीमार होने की संभावना काफी बढ़ गई है, जिसके चलते लोगों को तेज गर्मी में घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। 

वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने भी दो दिन के लिए यैलो और 18 व 19 के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की मानना है कि इसी तरह तापमान बढ़ता रहा तो ऑरेंज अलर्ट को भी यैलो या रैड में बदला जा सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया।  विभाग का मानना है कि स्थिति बिल्कुल लू (हीट वेव्स) की बनी हुई है। इसे देखते हुए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए अलर्ट जारी किया है। लू घोषित करने का विभाग का अपना मानक है। अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से साढ़े चार डिग्री ज्यादा है, तो हीट वेव्स कंडीशन कहते हैं। ऐसे ही हालात अभी बने हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News