जालंधर में बाइक रैली का आयोजन, “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत सड़कों पर उमड़ा देशप्रेम का सैलाब

punjabkesari.in Tuesday, Aug 12, 2025 - 06:32 PM (IST)

जालंधर : 245 बटालियन, के०रि०पु० बल कैम्पस, लिदड़ा, जालंधर(पंजाब) द्वारा भारत 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर दिनांक 12/08/2025 को 10:30 बजे से 13:00 बजे तक "हर घर तिरंगा" अभियान के अन्तर्गत बाईक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बटालियन मुख्यालय से निकलकर लिदड़ा, मकसूदां, अमृतसर रोड़, बिधिपुर, करतारपुर होते हुए जंग-ए-आजादी स्मारक व डा. बी०आर० अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जालंधर तक निकाली गई। इस रैली में 245 बटालियन के कमाण्डेंट बृज लाल, सुखवीर सिंह लबाना, द्वि० कमा० अधि० अरविन्द नन्दा, द्वि० कमा० अधि० रणबीर सिंह, उप कमा० एवं बटालियन के जवानों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बटालियन अधिकारियों एवं जवानों ने आम जनता को राष्ट्रीय ध्वज को अपने घर /परिसर में फहराने हेतु प्रोत्साहित किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News