प्रधानगी को लेकर कांग्रेस में मचा बवाल, विधायक रिंकू के समर्थकों ने बलदेव देव के खिलाफ खोला मोर्चा

punjabkesari.in Saturday, Jan 12, 2019 - 09:49 AM (IST)

जालंधर(चोपड़ा): हाईकमान द्वारा जिला प्रधान नियुक्त करने के एक दिन बाद ही प्रधानगी को लेकर कांग्रेस में बवाल मच गया है। इसी कड़ी में आज वैस्ट हलका के विधायक सुशील रिंकू के समर्थकों ने जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान बलदेव सिंह देव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

आज मॉडल हाऊस के होटल में प्रदेश कांग्रेस के सचिव मेजर सिंह मॉडल हाऊस, पार्षद ओंकार राजीव टिक्का, पार्षद लखबीर बाजवा, पार्षद पति बलबीर अंगुराल, ब्लॉक कांग्रेस सैंट्रल के प्रधान हरजिन्द्र सिंह लाडा, पार्षद तरसेम लखोत्रा, वार्ड प्रधान राम प्रकाश शर्मा सहित अनेक नेताओं ने बैठक कर हाईकमान से देव को तुरंत बदलने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अनेक सीनियर पार्टी नेताओं को नजरअंदाज कर देव को पार्टी प्रधान बनाया गया है, जबकि वह हमेशा ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हुए हैं।

चुनावों के दौरान उन्होंने पार्टी प्रत्याशी का सरेआम व चोरी-छिपे विरोध कर विरोधी पार्टियों के लिए काम किया। देव को प्रधान बनाकर केवल वैस्ट हलका को नहीं, बल्कि जिला कांग्रेस को कमजोर किया है। उन्होंने हाईकमान से प्रधानगी के फैसले पर पुर्नविचार करने की मांग करते हुए कहा कि देव के स्थान पर पार्टी के किसी वफादार सिपाही के हाथों में कमान सौंपी जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News