Wonderland में मौज मस्ती करने आए बच्चे की मौत, स्थिति तनावपूर्ण
punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 02:58 PM (IST)
जालंधर(सुनील): थाना लांबडा के अंतर्गत आते वंडरलैंड में एक 15 वर्षीय बच्चे की मौत की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान पिदा पुत्र नछत्तर निवासी चक विंडल गांव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बच्चा अपने 4-5 साथियों सहित वंडरलैंड पिकनिक स्पॉट पर आया था तथा बोटिंग करने के बाद जैसे ही वह रेल ट्रैक पर पहुंचा उसके मुंह से झाग निकलने शुरू हो गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे को मिर्गी का दौरा पड़ा है। वहीं मौके पर पर पहुंचे एस.एच.ओ. ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

