जालंधर ब्लास्ट डिलीवरी बॉय की मदद के लिए आगे आए विक्रमजीत साहनी, भेंट की नई बाइक
punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 09:20 PM (IST)
जालंधर : राज्यसभा सांसद Vikramjit Sahney ने जालंधर ब्लास्ट पीड़ित Gurpreet Singh की मदद के लिए आगे आते हुए उन्हें ₹1.25 लाख की नई बाइक भेंट की। बी.एस.एफ. मुख्यालय के पास हुए धमाके में गुरप्रीत सिंह की स्कूटी पूरी तरह नष्ट हो गई थी। यह कदम युवा डिलीवरी वर्कर को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा होने और जल्द अपनी रोजी-रोटी शुरू करने में मदद देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
जिक्रयोग्य है कि उक्त युवक डिलीवरी का काम करता है और हाल ही में जालंधर में बी.एस.एफ. मुख्यालय के बाहर एक्टिवा में ब्लास्ट होने से उसकी एक्टिवा पूरी तरह से नष्ट हो गई थी।
विक्रमजीत सिंह साहनी सामाजिक कल्याण में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उन्हें वर्ष 2008 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका हैं। 2022 में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा के लिए चुने जाने वाले के बाद हाल ही में साहनी ने पार्टी छोड़ दी है। वे राज्यसभा के उन सात सदस्यों में शामिल है, जिन्होंने 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

