America से दुखदायी खबर, 2 बच्चो के पिता की दर्दनाक मौ/त
punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 12:50 PM (IST)
जालंधर: अमेरिका से एक दुखदायी खबर सामने आई है, जिससे परिवार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। शाहकोट के मोहल्ला एम्प्लॉइज कॉलोनी के एक नौजवान की अमेरिका में मौत की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान रणजोध सिंह के रूप में हुई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए मृतक नौजवान रणजोध सिंह जोधा के भाई बबनदीप सिंह ने बताया कि वह पिछले कुछ सालों से अपने परिवार के साथ अमेरिका में अपने भाई के पास रह रहा था। उसके भाई रणजोध सिंह जोधा, जो सिर्फ 31 साल के थे, का हाल ही में हार्ट अटैक से निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, रणजोध सिंह की मां शाहकोट में अकेली रहती हैं। जब परिवार को इस बुरी खबर का पता चला तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रणजोध दो बच्चों का पिता था और अमेरिका में ट्राला चलाता था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

