सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठी महिला की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 08:52 AM (IST)

जालंधर(गुलशन): सिटी रेलवे स्टेशन पर सुबह से ट्रेन के इंतजार में बैठी महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक होशियारपुर की रहने वाली महिला जसवंत कौर (62) पत्नी महेन्द्र सिंह अपने बेटे लाभ सिंह के साथ देहरादून जाने के लिए सोमवार रात स्टेशन पर आई थी। मंगलवार सुबह की ट्रेन थी। रात को वे प्लेटफार्म पर ही सो गए। सुबह करीब 6.30 बजे वेरका स्टाल के पास लगे एक बैंच पर बैठ कर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे कि अचानक महिला की तबीयत खराब हो गई और महिला के बेटे लाभ सिंह ने डिप्टी एस.एस. को इस बारे जानकारी दी।

उन्होंने डॉक्टर को बुलाया जिसने महिला को चैक किया और मृत घोषित कर दिया। जी.आर.पी. के ए.एस.आई. बीरबल ने बताया कि मृतका के बेटे का कहना है कि उनकी माता गठिया से पीड़ित थी। उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी। पुलिस के मुताबिक मृतका की 2 बेटियां और 2 बेटे हैं। देहरादून रहते अपने एक बेटे से मिलने को जाने के लिए वह जालंधर सिटी स्टेशन पर आई थी। पुलिस ने लिखित कार्रवाई और पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News