दूसरी कक्षा की बच्ची से घिनौनी हरकत, मौके पर पहुंचे लोग तो...

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2024 - 01:17 PM (IST)

जालंधर: थाना मकसूदां के अधीन आते इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले लड़के को लोगों ने काबू किया तथा जमकर उसकी छित्तर परेड की। छित्तर परेड के बाद लोगों ने लड़के को थाना मकसूदां की पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी देते नाबालिगा की मां मूल ने बताया कि उसका पति बच्चों को प्रतिदिन की तरह स्कूल छोड़ कर काम करने चले गए थे तथा दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 वर्षीय बच्ची जैसे ही स्कूल से छुट्टी करके दोपहर को घर वापस आ गई। इतने में ही नजदीक में रहने वाले प्रवासी लड़के ने नाबालिग लड़की का मुंह बांध कर थोड़ी दूर खेतों में ले गया जहां जाकर उसने लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा तो लड़की ने शोर मचा दिया। आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों ने बच्ची का शोर सुनकर उनके पास पहुंचे तो प्रवासी लड़के को काबू किया। मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने जमकर उसकी छित्तर परेड की।

नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि वह अपने काम पर गया था तथा उसे फोन कर सूचित किया गया और मौके पर पहुंच कर थाना मकसूदां की पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद ए.एस.आई. राजिन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और प्रवासी लड़के को काबू कर लिया। थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रवासी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रवासी लड़के को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News