जालंधर की इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, धू-धू कर जली फैक्ट्री

punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2022 - 10:41 AM (IST)

जालंधर (सोनू):  जालंधर के सोढल इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 5 से 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। 

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में सिक्का पिघलाने का काम होता है। इस दौरन वहां पर रखी लकड़ी समेत कुछ अन्य ज्वलनशील मैटीरियल को आग लग गई, जिसने भयानक रूप धारण कर लिया।  सूचान मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 से 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री की एक छत भी जलकर गिर गई। फिलहाल कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News