420 ग्राम हैरोइन सहित विदेशी महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2019 - 10:19 PM (IST)

जालंधर (महेश): थाना सदर की पुलिस ने 420 ग्राम हैरोइन सहित विदेशी महिला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़ी गई महिला की पहचान सैची पुत्र जासूआ के रुप में हुई है। जानकारी अनुसार थाना सदर के एरिया में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान प्रतापपुरा की तरफ से पैदल आ रही एक विदेशी महिला को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके बैग से 420 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। इस संबंधी थाना सदर में आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी गई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News