Punjab में BJP की बड़ी तैयारी, PM मोदी और अमित शाह सहित दिख सकते हैं कई अहम चेहरे

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 06:32 PM (IST)

जालंधर : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राज्य में सियासी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी अब नशे और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर पूरे पंजाब में बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा की राज्यव्यापी महायात्रा 18 सितंबर से पठानकोट से शुरू होगी और करीब 12 दिनों तक अलग-अलग हिस्सों से गुजरते हुए 29 या 30 सितंबर को जालंधर में समाप्त होगी।

यात्रा की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे। समापन मौके पर जालंधर में बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित कर सकते हैं। वहीं, सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी इस महायात्रा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

भाजपा इस अभियान के जरिए पंजाब में नशे के बढ़ते संकट और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बनाकर सत्तारूढ़ सरकार को घेरने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले यह यात्रा भाजपा के लिए राज्य में जनाधार मजबूत करने की बड़ी कवायद होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News