सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 11:26 AM (IST)
भोगपुर (सूरी): आज सुबह जालंधर से दसूहा जा रही पंजाब रोडवेज की बस में अचानक आग लग गई। जब आग लगी उस समय बस में करीब 27 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार जैसे ही बस भोगपुर के नए बस स्टैंड पर रुकी, कुछ लोगों ने बस के नीचे से धुआं निकलते देखा। इसके बाद लोगों ने तुरंत कंडक्टर ड्राइवर को बताया, जिसने तुरंत यात्रियों को नीचे उतारा। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर नगर परिषद ऑफिस के बाहर पानी का कनस्तर रखा था, जिसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया और एक भयानक हादसा बाल-बाल टल गया। बस का ड्राइवर विनोद कुमार पुत्र चेत राम, निवासी अबोहर, पंजाब रोडवेज की बस नंबर PB08 CB 9628 को जालंधर से दसूहा ले जा रहा था तभी यह हादसा हुआ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

